पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी क्षेत्र के अलग अलग स्थानों पर दो किशोरियों से युवकों ने छेड़खानी की। किशोरी के विरोध करने पर मारपीट भी की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों घटनाओं में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना पनवाड़ी के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी घर पर थी। रात के समय गांव का ही युवक दिनेश घर में घुस गया और किशोरी के साथ छेड़खानी करने लगा। किशोरी के शोर शराबा करने पर आरोपी ने उसका मुंह दबा लिया और मारपीट करते हुए मौके से भाग गया। पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना बताई। परिजनों ने किशोरी के साथ थाना पनवाड़ी पहुंचकर घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी दिनेश के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी व मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।
दूसरी घटना थाना क्षेत्र के ग्राम कौनिया में 17 वर्षीय किशोरी शौचक्रिया के लिए खेतों की ओर जा रही थी। रास्ते में रामअवतार नामक युवक ने किशोरी से छेड़खानी कर दी। चीख पुकार मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता हुआ भाग निकला। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रामअवतार के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो
दो किशोरियों से छेड़खानी, दर्ज कराया मुकदमा