अमर उजाला ब्यूरो
ठठिया। थाना क्षेत्र के खग्गापुरवा में यूपी 100 टीम पर हमला कर आरोपी को छुड़ा लिया। पत्नी के साथ मारपीट करने वाले को पुलिस थाने ला रही थी। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी ने एक हमलावर को दबोच लिया। हमले में मुख्य आरक्षी घायल हो गया है।
ठठिया थानाक्षेत्र के गांव खग्गापुरवा निवासी पंकज की मंगलवार शाम करीब छह बजे पत्नी कामिनी से कहासुनी हो गई। इस पर पंकज ने पत्नी को पीट दिया। पत्नी ने यूपी 100 पर पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में यूपी 100 के मुख्य आरक्षी राम गोपाल और सिपाही दिनेश कुमार गांव पहुंच गए। पुलिस ने पंकज को हिरासत में लेकर गाड़ी में बैठा लिया और कोतवाली थाने ले जाने लगी। इस पर पंकज के पिता घसीटे लाल, मां मीरा देवी और भाई अनुज कुमार ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया।
पुलिसकर्मियों के साथ हमलावरों ने मारपीट की और पंकज को छुड़ा लिया। किसी तरह खुद को बचाकर पुलिसकर्मियों ने ठठिया थाना प्रभारी अमर पाल सिंह को सूचना दी। पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थाना प्रभारी ने घसीटे लाल को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। हमले में मुख्य आरक्षी घायल हो गया है।
पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी छुड़ाया
पति के पीटने पर महिला ने की थी यूपी 100 पर शिकायत
क्रासर
हमले में एक आरक्षी घायल, एक को हिरासत में लिया
फोटो 19- चोट दिखाता घायल मुख्य आरक्षी राम गोपाल।