फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी रेपकांड में कई नामचीन लोगों के नाम आने से हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। एक सप्ताह पहले पैंतीस हजार रुपये में बेची गई किशोरी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक के बाद एक पहुंचवाले लोगों के नाम आने से खलबली मची हुई है। पुलिस किशोरी बलात्कार कांड के आरोपियों की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है। सोमवार की रात को पुलिस टीम ने देव सिंह, अवनीश गुप्ता और इकरार मुहम्मद की तलाश में बुुधौरा, ननौरा और बेलाताल गांव में छापामार कार्रवाई की, लेकिन पुलिस को कोई कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी किशोरी को रियाज ने अपने एक साथी के साथ उसे देवसिंह को बेच दिया था। देवसिंह ने कुछ दिन तक रखने के बाद किशोरी को बबलेश तिवारी को बेच दिया था। चार माह तक किशोरी इधर से उधर फुटबाल की तरह घूमती रही। बाद में किशोरी को दो युवक दिल्ली ले गए। जहां पर एक माह तक रखा। किशोरी को बेचे जाने की भनक लगने पर उसने चुपके से माह मार्च में अपने एक मिलने वाले अनीश नाम के युवक को फोनकर बेचे जाने की जानकारी देते हुए बड़ी बहन को सूचना देने की बात कही थी। कुछ दिन बाद किशोरी दिल्ली से महोबा लौट आई। जिससे बजरिया में उवैस के एक कमरे में रखा गया। इसके बाद देवसिंह ने उसे बबलेश तिवारी को बेच दिया। बबलेश ने उसे सोनकपुरा झांसी में रखा। जहां से एक सप्ताह पहले कोतवाली पुलिस ने युवती को बबलेश के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने किशोरी का डाक्टरी परीक्षण कराया।
किशोरी की बरामदगी के बाद एक के बाद एक पहुुंचवालों के नाम उजागर हुए। पुलिस ने बबलेश, रियाज समेत तीन लोगों को अब तक लोगों को जेल भेज दिया है जबकि एक दर्जन लोगों की पुलिस को अभी भी तलाश है। पुलिस रिकार्ड में तीन के जेल जाने के बाद उवैस बजरिया, इकरार बेलाताल, देव सिंह बुधौरा, अवनीश ननौरा सहित पांच लोगों के नाम आ चुके है। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा अभी अज्ञात लोग शामिल है। जिनका खुलासा फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद होगा। कोतवाली प्रभारी विक्रमाजीत सिंह ने बताया कि डॉक्टरी परीक्षण कराने पर युवती दो माह की गर्भवती निकली है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेपकांड में कई नामचीन लोगों के नाम आने से हड़कंप
-कोतवाली पुलिस ने बेलाताल, बुधौरा और ननौरा गांव में दी दबिश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें