महोबा। थाना कबरई के ग्राम पहरा में दरवाजे पर खेल रही एक बच्चे को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद डंपर चालक फरार हो गया। बच्चे को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कबरई ले जाया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज कानपुर के लिए रेफर कर दिया। रास्ते में बच्चे की मौत हो गई।
ग्राम पहरा निवासी नीरज (07) पुत्र कामता प्रसाद शुक्रवार को दरवाजे पर खेल रहा था। तभी एक डंपर ने उसे कुचल दिया। खून से लथपथ में परिजन उसे कानपुर ले जा रहे थे लेकिन गंभीर हालत होने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। बच्चे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।