फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग के दौरान किशोरी के पैर में लगी गोली, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला कस्बाथाई में सोमवार की रात शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में छत पर बैठी किशोरी के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला कस्बाथाई निवासी अंजली (15) पुत्री कैलाश सोमवार की रात छत पर बैठी थी। तभी मोहल्ले में चल रहे शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की गई। जिससे गोली का छर्रा अंजली के पैर में लग गया। गोली लगने से घायल किशोरी को परिजन आनन फानन में जिला अस्पताल ले गए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। अस्पताल प्रशासन ने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस हर्ष फायरिंग के मामले की जांच में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें