पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी पुलिस ने 250 लीटर अवैध शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
थाना पनवाड़ी के एसआई शंभूदयाल ने पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर ग्राम बुढ़ेरा में नदी के पास पुलिया में खड़े होकर वाहन का इंतजार कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पकड़े गए गोपाल पुत्र जगमोहन व महेश पुत्र किशोरी के पास से अलग-अलग ड्रम में 250 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।