फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग अलग घटनाओं में दबंगों ने दादा-नाती समेत चार को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग स्थानों पर मारपीट की घटनाओं में दबंगों ने दादा-नाती समेत चार लोगों को पीटकर लहूलुहान कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पुलिस मामलों की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी निवासी संजय पुत्र बेनीप्रसाद के वाहन की पड़ोसियों ने लाइट तोड़ दी। उलाहना देने पर दबंग भड़क और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर दबंगों ने लाठी डंडे से संजय पर हमला बोल दिया, जिससे वह घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर नाती को बचाने दौड़े दादा भूरा को भी दबंगों ने पीटकर लहूलुहान कर दिया। घायलों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने देवपाल राजपूत समेत दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है। दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जुझार में घटी। यहां के निवासी सुंदरलाल पुत्र वंशी शनिवार की रात अपने घर के दरवाजे पर खड़ा था। तभी लाखन, हरपाल व रविंद्र पुरानी रंजिश को लेकर उसके दरवाजे आ धमके और लाठियों से हमला कर दिया, जिससे सुंदरलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी तरह ग्राम सिजहरी निवासी मोहनलाल के खेत में गांव के ही कुछ लोग चारा काट रहे थे। जब वह खेत पहुंचा और चारा काटने से मना किया तो दबंग ने धारदार हसिया से हमला कर दिया। जिससे उसका एक हाथ बुरी तरह जख्मी हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

दबंगों ने दादा-नाती समेत चार को पीटा
- तहरीर के आधार पर शहर कोतवाली में दर्ज हुआ मुकदमा
- घायलों को डॉक्टरी परीक्षण के लिए भेजा गया जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें