फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदिग्ध हालत में सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क किनारे मिला युवक का शव, हत्या का आरोप
विज्ञापन


भरवारा (महोबा)। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में ग्राम भरवारा से दो किमी आगे कुनाटा रोड पर सड़क किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शरीर में चोटों के निशान होने पर हत्या का शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

जनपद हमीरपुर के थाना राठ के ग्राम सरसई निवासी धर्मेंद्र (35) पुत्र लखन सेन कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमौरा में सड़क बनाने वाली कंपनी के प्लांट में काम करता था। बुधवार को वह ग्राम सतारी स्थित मिनी प्लांट में माल डालने आया था। वापस लौटने के बाद वह दमौरा प्लांट नहीं पहुंचा। गुरुवार की सुबह जब लोग हाइवे से गुजरे से सड़क किनारे युवक का शव पड़ा देख इसकी सूचना तत्काल थाना पनवाड़ी पुलिस को दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष बलजीत सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक के पास से मिले मोबाइल और आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त की गई। मोबाइल नंबरों के माध्यम से परिजनों को घटना से अवगत कराया गया। परिजनों ने युवक की पीटकर हत्या करने के बाद शव फेंके जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष पनवाड़ी बलजीत सिंह का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। अभी तक परिजनों ने किसी प्रकार की तहरीर थाने में नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें