फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर की खदान में दबने से पूर्व प्रधान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़/झूलाघाट। मड़मानले के बंदा में पूर्व प्रधान की खदान से पत्थर निकालते समय चट्टान की चपेट में आने से मौत हो गई, जबकि एक मजदूर बाल-बाल बच गया। मलबे के नीचे से शव निकालकर पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।
विज्ञापन


राजस्व विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार देर शाम बंदा गौसनियाबाद का पूर्व ग्राम प्रधान ललित सिंह धामी (49) अपने मकान में बाथरूम बनाने के लिए खदान से पत्थर निकाल रहा था। खदान से गिरे पत्थर की चपेट में आने से ललित की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साथ में काम कर रहा नेपाली मजदूर बाल-बाल बच गया।

राजस्व उप निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया घटनास्थल घर से 200 मीटर दूर होने के कारण घटना का देरी से पता चला। राजस्व विभाग ने गांव वालों के साथ मिलकर शव को निकाला। जिला मुख्यालय में शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। घटना के बाद पूर्व प्रधान के घर कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें