फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। इलाहाबाद बैंक शाखा कुलपहाड़ में छह माह पहले उपभोक्ता के खाते से ऋण स्वीकृत कराकर 1.70 लाख रुपये की रकम ट्रांसफर कर लिए जाने के मामले में पूर्व बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ कोतवाली कुलपहाड़ में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम सेला खालसा निवासी राजकुमारी व उसके पुत्र दुर्गा प्रसाद ने इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ के पूर्व प्रबंधक राहुल वर्मा और दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का आरोप लगाया था। राजकुमारी ने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर बताया था कि छह माह पूर्व फरवरी माह में मेरे पुत्र से कई प्रपत्रों में धोखे से हस्ताक्षर करा लिए। बाद में राजकुमारी व उसके पुत्र के नाम से इलाहाबाद बैंक कुलपहाड़ में ऋण स्वीकृत कराकर 1.70 लाख रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। बाद में जब इसकी जानकारी पीड़िता को हुई तो उसने अपने रुपये मांगे और न देने पर पीड़िता से अफसरों से न्याय की गुहार लगाई। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय की शरण ली। मंगलवार को न्यायालय के आदेश पर पूर्व बैंक प्रबंधक राहुल वर्मा, कस्बा कुलपहाड़ निवासी राजेंद्र कुमार व अशोक कुमार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपियों में खलबली मची है।
विज्ञापन

पूर्व बैंक प्रबंधक समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा
- न्यायालय के आदेश पर शहर कोतवाली में दर्ज हुई रिपोर्ट
- छह माह पूर्व उपभोक्ता के खाते से एक लाख 70 हजार के गबन का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें