महोबा। झांसी-मानिकपुर रेलवे ट्रेक में किड़ारी फाटक के समीप एक युवक का क्षति विक्षत शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उठवाकर जिला अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
शनिवार की दोपहर रेलवे ट्रैक में किड़ारी फाटक के समीप एक युवक का टुकड़ों में शव पड़ा देख समीप गुजरे लोगों ने इसकी सूचना तत्काल कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतक की शिनाख्त भूपेंद्र (39) पुत्र हरदयाल निवासी ग्राम बिलवई के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक के ट्रेन की चपेट में आने और काफी दूर तक ट्रेन में फंसकर घसिटते हुए चले जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव