चरखारी (महोबा)। कोतवाली चरखारी के ग्राम गुढ़ा में महिला से मारपीट व जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने के मामले में एक युवक के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
ग्राम गुढ़ा निवासी ममता पत्नी रामबाबू अहिरवार ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया कि गांव के नितेश पुत्र रामस्वरुप राजपूत ने बुधवार को उसे अपने घर में बुलाकर गाली गलौज व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। विरोध करने पर मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने नितेश के खिलाफ एससीएसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।