कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुगिरा में नाला पार करने का स्टंट दिखाना एक ग्रामीण को महंगा पड़ गया। छह फीट चौड़े नाले को पार करने के लिए छलांग लगा रहा ग्रामीण नाले में गिर गया, जिससे नाले के पत्थर उसके सिर में लगने का कारण वह खून से लथपथ हो गया। आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में लाया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।
ग्राम सुगिरा निवासी भान सिंह (38) किशोरी गांव में नाले के पास तीन मित्र बैठे हुए थे। तभी तीनों में नाला पार करने की शर्त लग गई। शर्त लगते ही सबसे पहले भान सिंह ने जैसे ही छलांग लगाकर नाला पार करना चाहा। वह छह फीट चौड़े नाले में गिर गया। इससे उसके सिर में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीण के नाले में गिरने की खबर मिलते ही गांव वालों की भारी-भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और नाजुक हालत में उसे जिला अस्पताल लाए। जहां पर उपचार दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक ग्रामीण भूमिहीन है। उसके दो बच्चें पुत्री रोशनी 18) व पुत्र अंकित (12) अपने पीछे छोड़ गया है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। अब उसे बच्चों की परवरिश की चिंता सता रही है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से गांव में गमगीन माहौल बना हुुआ है।
नाला पार करते समय ग्रामीण की नाले में गिरकर मौत
-छलांग लगाकर नाले को पार करते समय घटी घटना