फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कनकुआ महोबा। महोबकंठ थाना क्षेत्र के ग्राम खिरियाकलां में बदमाशों ने मंगलवार की रात को दो घरों को निशाना बनाया। जहां से ताला तोड़कर लाखों रुपये की संपत्ति चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी है। पुलिस चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने में जुट गई हैं। एक रात में दो घरों में हुई चोरी से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है।
विज्ञापन

ग्राम खिरियाकला निवासी बालादीन अपने परिवार के साथ गर्मी के कारण छत पर सो रहा था। तभी बदमाशों ने पीछे की दीवार फांदकर घर के अंदर प्रवेश किया और ताले तोड़कर बक्से में रखे सोने के दो मंगलसूत्र, सोने की चार चूड़ियां और चांदी के जेवरात के अलावा 24 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों ने नीचे आकर ताले टूटे देखे तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित गृहस्वामी ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में दे दी।
इसके बाद चोरों ने गांव के ही प्रताप नारायण के घर को निशाना बनाया। गृहस्वामी लाइट ने आने के कारण मकान की छत पर परिवार के साथ सो रहा था। तभी रात में बदमाशों ने करीब दो बजे घर में घुसकर कमरों के ताले तोड़कर मकान के अंदर प्रवेश किया। जहां से लाखों रुपये के सोने चांदी के जेवरात व 45 हजार रुपये और 12 बोर की बंदूक चोरी कर ले गए। बाद में बदमाशों ने बंदूक तोड़कर खेत में फेक दी और रफूचक्कर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घरों में ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
-गर्मी के कारण छत पर सो रहे थे परिजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें