थाना श्रीनगर के एक गांव में देवर ने विधवा भाभी से रेप किया। विरोध करने पर उसे पीट दिया। तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
बुधवार को पीड़िता की मां ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। एसपी ने मामले में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए है।
गांव निवासी महिला के पति की तीन वर्ष पहले मौत हो गई थी। तब से वह अपने तीन बच्चाें के साथ घर पर परिजनों के साथ रह रही थी।
23 सितंबर को वह घर पर अकेली थी। महिला का आरोप है कि उसके देवर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की सूचना पर पीड़िता की मां ने थाना श्रीनगर में तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। बुधवार को उसने पुलिस अधीक्षक एन कोलांची को शिकायती पत्र सौंपकर घटना बताई।
साथ पुत्री को आरोपी व उसके परिजनों पर गायब करने का आरोप लगाया। एसपी ने थानाध्यक्ष को रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए है। उधर, श्रीनगर के प्रभारी थानाध्यक्ष मो. आरिफ का कहना है कि तहरीर मिली थी। जांच कराई जा रही है। पीड़िता के आने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
भाभी से दुष्कर्म, पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट
पीड़िता की मां ने पुत्री को गायब करने का लगाया आरोप
मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष को दिए एफआईआर के निर्देश