फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दूकानों का ताला तोड़ हजारों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित चांदू पाकड़ में मंगलवार की रात चोरों ने थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित तीन दुकानों का ताला तोड़ कर नकदी समेेत हजारों रुपए के सामान चुरा लिए। बुधवार की सुबह चोरी का पता चलने पर भुक्तभोगियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर लोगों से जानकारी ली। उधर, सप्ताहभर में चोरी की इस दूसरी घटना से लोगों में खासी नाराजगी है।
विज्ञापन

मनियर थाने से मात्र पांच सौ मीटर की दूरी पर चांदू पाकड़ में कंचन मिष्ठान्न भंडार, अशोक मिष्ठान भंडार व गंगा-जमुनी सैलून की तीन दुकाने हैं। दुकानदार मंगलवार की रात दूकान बंद कर चले गए। रात को तीनों दुकानों का ताला चोरों ने तोड़ दिया औरा दूकान में रखा हजारों रुपए नगदी सहित कीमती मिठाइयां ले कर चले गए। जाते-जाते वह सामानों को बिखराते भी गए। बुधवार की सुबह दूकान खोलने पहुंचे दूकानदारों ने दूकानों का ताला टूटा देखा तो उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो नकदी समेत सामान चोरी हो चुके थे। थाने से महज 500 मीटर दूरी पर दो बैंकों व एक एटीएम के सामने एक साथ तीन दूकानों के ताले टूट जाने पर पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठाने लगे हैं। दूकादनदारों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।
गौरतलब हो कि करीब सप्ताहभर पूर्व भी यहीं पर नसीम मोबाइल की दुकान और त्रिवेणी राजभर की जनरल स्टोर की दूकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान गायाब किया था। जिसका अभी तक खुलासा नही हुआ हैं तब तक दूसरी घटना हो गई। क्षेत्र में चोरो द्वारा ताबड़तोड़ हो रही घटना से दूकानदारों में दहशत है। क्षेत्राधिकारी बाँसडीह अशोक कुमार सिंह ने पहले तो घटना से अनभिज्ञता जताई फिर कहा कि पुलिस गश्त बढ़ाई जाएगी। पुलिस जल्द ही चोरी की वारदातों का खुलासा करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें