फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फसल खराब होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के ग्राम जखा में फसल में पैदावार कम होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव मकान के बाहर बने पशुबाड़े में लठ्ठे से झूलता पाया गया। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
ग्राम जखा निवासी दिनेश कुमार राजपूत (40) पुत्र माधव प्रसाद राजपूत के पास 35 बीघा भूमि है, जिसमें उसने इस दफा गेहूं, चना व मटर की फसल बोई थी। दिनरात रखवाली करने के बाद भी सिंचाई के अभाव में बेहतर उपज नहीं हुई। 20 बीघा में बोई गई चना व मटर की फसल में महज 12 क्विंटल पैदावार होने से खाद बीज का पैसा भी नहीं निकल सका, जिससे दिनेश परेशान रहने लगा और बैंक कर्ज के अदायगी की चिंता सताने लगी। शुक्रवार की रात दिनेश ने मकान के बाहर बने पशुबाड़ें में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद मृतक की पत्नी भगवती व इकलौते पुत्र छोटू (08) का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के पिता माधव प्रसाद ने बताया कि फसल में कम पैदावार होने से पुत्र परेशान रहता था। इलाहाबाद बैंक पनवाड़ी से केसीसी पर 1.40 लाख का कर्ज था। जिसकी अदायगी की चिंता सता रही थी। उधर तहसीलदार कुलपहाड़ सुबोधमणि शर्मा का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। नायब तहसीलदार अमरकांत सेन को भेजकर जांच कराई जाएगी। जो भी सहायता होगी वह किसान के परिवार को दिलाने का प्रयास किया जाएगा।
फसल खराब होने से आहत किसान ने फांसी लगाकर दी जान
-मृतक पर इलाहाबाद बैंक से 1.40 लाख का था कर्ज
-20 बीघा में बोई गई चना व मटर में महज 12 क्विंटल हुई पैदावार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें