फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस की डिग्गी में रखे बैग से दो लाख रुपये कीमत के जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। पति के साथ प्राइवेट बस से मायके जा रही महिला का बैग परिचालक ने बस की डिग्गी में रख दिया। घर पहुंचने पर महिला ने बैग खोलकर देखा तो उसमें रखे करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब मिले। पीड़िता ने घटना की तहरीर थाना श्रीनगर में दी है। पुलिस ने बस के परिचालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला भटीपुरा निवासी चंद्रशेखर पुत्र जीतपाल राजपूत बुधवार की शाम अपनी पत्नी अनीता के साथ छतरपुर जाने वाली बस में सवार होकर ससुराल कैमाहा जा रहा था। बैग बड़ा होने के चलते परिचालक ने उसे डिग्गी में रखवा दिया। कैमाहा में बस रुकते ही पति-पत्नी उतर गए और डिग्गी से बैग निकालकर घर चले गए। जब पहुंचने पर जब महिला ने देखा कि बैग साइड से कटा था और उसमे रखा तीन तोला सोने का हार, ढाई तोला वजन की सोने की चूड़ी समेत करीब दो लाख रुपये कीमत के जेवरात गायब मिले। जिसे देखकर महिला के होश उड़ गए। पति ने तत्काल बस का पता किया और परिचालक से घटना बताई लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। तब पीड़ित दंपत्ति ने थाना श्रीनगर पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने बस के क्लीनर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। थानाध्यक्ष श्रीनगर दिलीप मिश्रा का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है। जल्द ही गायब जेवरात का पता लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बस की डिग्गी में रखे बैग से दो लाख रुपये कीमत के जेवर उड़ाए
- पति के साथ बस से मायके जा रही थी महिला
- तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें