फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवारों को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम चितइयन से कस्बा जैतपुर लौट रहे बाइक सवार चाचा-भतीजे को बदमाशों ने लूटने का प्रयास किया। लाठी डंडों से हमला किए जाने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों के भागकर पुलिस को सूचना देने पर बदमाश भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

कस्बा जैतपुर के मोहल्ला घुसियाना निवासी बालादीन पुत्र गंगादीन अपने भतीजे दीपक के साथ बाइक से रिश्तेदारी में चितइयन गांव गया था। देर शाम घर वापस लौटते समय अकौना तिराहे के पास दो बदमाशों ने लाठी मारकर बाइक रोक ली और मारपीट करने लगे। घायल अवस्था में भागकर दीपक ने पुलिस को सूचना दे दी। इसी दौरान गुजर रहे पिकअप चालक ने गाड़ी रोककर बीच बचाव किया। जिससे उसके गले की सोने की जंजीर गिर गई। इस दौरान बदमाश भाग गए। हालांकि बाद में जंजीर मौके पर जमीन में पड़ी मिल गई। जिससे बदमाश कुछ नही ले जा सके। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष वीरप्रताप सिंह ने तिराहे के पास से दो युवक को नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया। जिनसे पूछताछ की जा रही है। घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बदमाशों ने बाइक सवारों को पीटकर किया घायल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें