फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान के बटवारे को लेकर दो पक्षों में चटके लाठी डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में चटके लाठी डंडे
विज्ञापन

महोबा। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शाहपहाड़ी में मकान के बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों में लाठी-डंडे चटक गए। मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
ग्राम शाहपहाड़ी निवासी बेनीप्रसाद पुत्र सैतू रैकवार का अपने भाई भूरा से मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मंगलवार की रात बंटवारे को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मकान का हिस्सा बराबर न किए जाने पर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लाठी-डंडे चलने लगे। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी एकत्र हो गए और बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया। मारपीट में एक पक्ष से बेनीप्रसाद और दूसरे पक्ष से भूरा घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों ने शहर कोतवाली तहरीर सौंपी। पुलिस ने भूरा रैकवार की तहरीर पर बेनी प्रसाद व उसके पुत्र संजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है जबकि बेनीप्रसाद की तहरीर पर भूरा, संतराम व कल्लू के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें