कुलपहाड़ (महोबा)। कस्बा कुलपहाड़ के मोहल्ला टौरियापुरा में बारूदी गोला फटने से मासूम का एक हाथ उड़ गया जबकि दूसरा हाथ जख्मी हो गया। गंभीर हालत में मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
मोहल्ला टौरियापुरा निवासी राकेश (8) पुत्र स्व. बबलू रैकवार सड़क पर पड़े शादी विवाह में छुटाने वाला बारूदी गोला खेल खेल में उठाकर घर ले गया। घर में माचिस से जलाते ही गोला तेज आवाज के साथ फट गया, जिससे मासूम के दोनों हाथ जख्मी हो गए। एक हाथ की तीन उंगली पूरी तरह गायब हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने आनन फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात को पड़ोस में शादी थी। तभी गोला छुटाए जा रहे थे। उसमें से शायद कोई एक गोला मिस हो गया, जिसे राकेश सुबह खेलते समय उठाकर घर ले आया और आग से जलाने पर घटना घटी।
बारूदी गोला फटने से मासूम का एक हाथ उड़ा