फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से पानी भरने को लेकर खूनी संघर्ष, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महोबा। बेलाताल के मोहल्ला नयापुरा में शुक्रवार को टैंकर से पहले पानी भरने को लेकर दो पक्षों में लाठी-डंडे चटक गए। घटना में चार लोग घायल हुए है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तीन लोगों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है।


जैतपुर के मोहल्ला नयापुरा निवासी दीनदयाल शुक्रवार की सुबह मोहल्ले में सरकारी टैंकर से पानी भरने गया था। उसका आरोप है कि दबंगों ने पहले पानी भरने को लेकर बर्तन फेंक दिए और गाली गलौज की। विरोध करने पर दबंगों ने दीनदयाल को लाठी डंडे से पीटकर सिर फोड़ दिया। बीच बचाव करने दौड़ी पत्नी ललिता को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन


वहीं दूसरे पक्ष की जानकी पत्नी राजेंद्र ने टैंकर से पानी भरने को लेकर पुत्री पिंकी और पुत्र राहुल के साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पानी भरने को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट होने पर लोगों ने बीच बचाव कराकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस एक पक्ष से दीनदयाल व लक्षीराम और दूसरे पक्ष से देवेंद्र को हिरासत में लेकर चौकी ले गए। दोनों पक्षों ने घटना की तहरीर चौकी बेलाताल में सौंप दी है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। गर्मी के मौसम में बूंद बूंद पानी को लेकर जूझ रहे लोगों में पहले पानी भरने को लेकर अक्सर मारपीट हो रही है।


-दोनों पक्षों ने पुलिस चौकी में सौंपीं अलग-अलग तहरीर
-पहले पानी भरने को लेकर विवाद में हुई मारपीट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें