फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के साथ चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस ने अभियान चलाकर चार लोगों को अवैैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली के एसआई हरीराम सिंह ने गश्त के दौरान लौड़ी तिराहा स्थित एक ढाबा के पास से जय सिंह पाल निवासी छतरपुर को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 18 र्क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। इसी तरह एसआई बलदेव सिंह ने शहर के कीरत सागर गेट के पास से दुलीचंद्र कुशवाहा निवासी गांधीनगर को 25 र्क्वाटर शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली चरखारी के एसआई त्रिभुवन सिंह ने टीम के साथ अकठौंहा गांव में नदी के किनारे से सुख सिंह व मन्नू कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया। जिनके पास से 20 लीटर कच्ची शराब, शराब बनाने के उपकरण व 2 कुंतल लहन बरामद किया। लहन को मौके पर नष्ट कराते हुए आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें