फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खनिज विभाग ने 4

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कबरई (महोबा)। ओवरलोडिंग रोकने के लिए खनिज विभाग द्वारा मंगलवार की देर रात सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान कबरई, बांदा और कानपुर रोड पर 48 ट्रकों को रोककर कागजात चेक किए गए। सभी ट्रक ओवरलोड मिलने पर विभाग ने सीज करा दिया। जिससे ट्रक संचालकों में हड़कंप मच गया। बुधवार को कबरई मंडी में एक भी ट्रक ओवरलोड माल ले जाते नजर नहीं आया।
कबरई क्रशर मंडी में देर रात चोरी छिपे अन्य मार्गों से ओवरलोड ट्रकों के निकालने का काम ट्रांसपोर्टर और कुछ दलाल कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर जिला खनिज अधिकारी अंजनी कुमार सिंह ने सर्वेक्षक, खान निरीक्षक, खनिज सुपरवाईजर आदि की दो टीमें बनाकर पुलिस के साथ प्राईवेट वाहनों से भेजी। अफसरों की टीम ने कबरई पहुंचकर बांदा और कानपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार दर्जन ट्रक ओवरलोड पकड़े गए। जिन्हें कबरई पुलिस की सुपुर्दगी में देकर सीज कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला खनिज अधिकारी ने बताया कि रात 12 बजे से सुबह 5 बजे तक कबरई पहरा रोड, महेवा रोड, बांदा रोड, कानपुर रोड पर चेकिंग अभियान चलाया। जिसमें चार दर्जन वाहन ओवरलोड पकड़े गए। सभी के चालकों को वाहनों के साथ कबरई पुलिस के सुपुर्द कर किया गया। मार्च माह में 250 से अधिक वाहन ओवरलोड वाहन पकड़े जा चुके है। जिनसे अभी तक 70 लाख पेनाल्टी जमा कराई जा चुकी है। प्रति ट्रक ओवरलोड पकड़े जाने पर एक लाख से अधिक का विभिन्न मदों में पेनाल्टी, रॉयल्टी राशि, परिवहन, जीएसटी आदि जमा हो जाता है। उन्होंने दावा किया कि किसी भी कीमत पर ओवरलोडिंग नहीं चलने दी जाएगी।
खनिज विभाग ने 48 ओवरलोड ट्रकों को किया सीज
-ओवरलोड ट्रक सीज किए जाने से ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें