महोबा। पांच दिन पहले संदिग्ध हालात में युवती की हुई मौत के मामले में पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह के आदेश पर थाना खन्ना में मृतका के पति सुरेंद्र, ससुर जयकरन, सास सुधा, देवर रविंद्र और दामाद मनोज के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
जनपद हमीरपुर के गिरवारा गांव निवासी सुरेंद्र यादव ने अपनी बेटी वंदना की शादी थाना खन्ना के ग्राम चिचारा में दो साल पहले की थी। शादी के बाद से ही ससुरालीजन दहेज की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर युवती को प्रताड़ित करते थे। पांच दिन पहले उसकी हत्या कर फांसी पर लटका दिया और आत्महत्या दर्शाया गया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा थाना खन्ना में दर्ज किया गया है।
पांच लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा