फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सता पक्ष के गुर्गे स्योढ़ी घाट पर करा रहे खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। जिले में पनवाड़ी क्षेत्र के ग्राम स्योढ़ी में सत्ता पक्ष के दबाव के चलते दर्जनों किसानों की भूमि में नदी की बाढ़ से एकत्र बालू हटाने की स्वीकृति न देकर एक ही व्यक्ति को बालू निकासी की मई में स्वीकृति दे दी गई। जिससे धसान नदी के स्योढ़ी घाट में धड़ल्ले से दिन रात अवैध बालू की निकासी जारी है। प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में बालू भरकर ट्रकों को निकाला जा रहा है। बिना रायल्टी बालू की निकासी होने से खनिज विभाग को प्रतिदिन लाखों का चूना लग रहा है।
जिले के पनवाड़ी विकासखंड के ग्राम स्योढ़ी से धसान नदी निकली है। जहां किसानों के नदी किनारे लगे खेतों में 50-50 फीट ऊंची बालू बहाव में वर्षों से आकर जमा हो गई है। हाल ही में सरकार द्वारा किसानों को बालू हटाकर कृषि योग्य भूमि बनाने की तीन माह की अनुमति देने का निर्णय लिया था। जिसके तहत नदी किनारे के गांव स्योढ़ी में किसानों ने भी बालू हटाने का आवेदन खनिज विभाग को दिया लेकिन सत्तापक्ष के दबाव के चलते दर्जनों किसानों की फाइलों को दरकिनार कर एक फाइल नंदराम को कृषि भूमि से नदी की बाढ़ से संग्रहित बालू निकासी की अनुमति दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्योढ़ी में अन्य किसानों के खेत से बालू की परमिशन न मिलने के कारण सत्तापक्ष से जुड़े एक ठेकेदार द्वारा अवैध खनन कराया जा रहा है। दिन रात आधा दर्जन मशीनें लगाकर चार से पांच सौ ट्रक प्रतिदिन बालू की निकासी की जा रही है। इतना ही नहीं सत्ता पक्ष के गुर्गों द्वारा अन्य क्षेत्रों में भी निजी भूमि के नाम पर अवैध खनन किया जा रहा है। साथ ही ट्रकों को रायल्टी भी नहीं दी जाती। जिससे प्रतिदिन लाखों रुपये का चूना खनिज विभाग को लग रहा है। खेतों से अवैध खनन को लेकर किसानों में आक्रोश है। उधर जिला खनिज अधिकारी एके सिंह का कहना है कि वह मौके पर औचक निरीक्षण कर अवैध निकासी पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करेंगे।
सत्ता पक्ष के गुर्गे स्योढ़ी घाट पर करा रहे खनन
-निजी भूमि की अनुमति पर हो रहा खनन का खेल
-बिना रायल्टी प्रतिदिन निकाली जा रही सैकड़ों ट्रक बालू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें