फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

महोबा। खाना बनाते समय चूल्हे में रोटी जल जाने से नाराज पति ने पहले मारपीट की बाद में तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया। पीड़ित पत्नी ने अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। अपर एसपी वंशराज यादव ने थानाध्यक्ष खरेला को रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए।
कोतवाली महोबा के ग्राम करहरा कला निवासी रजिया 24 की थाना खरेला के ग्राम पहरेथा निवासी निहाल खां के साथ चार जुलाई 2017 को शादी हुई थी। 18 सितंबर 2017 को रजिया दूसरी बार विदा में ससुराल गई थी। तभी से पति नशा करके आएदिन उससे मारपीट करता था। जिससे आहत होकर युवती के परिजन उसे घर ले गए। तीन माह पहले पति ससुराल जाकर दोबारा परेशान न करने का आश्वासन देकर घर ले आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी के पुन: ससुराल आने पर पति ने उसको प्रताड़ित करना शुरू कर दिया था। आए दिन मारपीट करता था लेकिन, पत्नी उसका जुल्म सहती रही। शनिवार की शाम को घर में खाना बनाते समय रोटी जल जाने से नाराज पति ने पत्नी को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। रविवार को सुबह रजिया ने थाना खरेला में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने उसे भगा दिया। बाद में महोबा आकर अपर एसपी को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। अपर एसपी ने थानाध्यक्ष खरेला आरबी जैदी को मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए।
रोटी जलने पर पत्नी को दिया तलाक
- पत्नी को घर से निकाला, महिला ने एएसपी से लगाई न्याय की गुहार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें