फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालू माफियाओं ने वनकर्मियों को दी ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कनकुआ महोबा। थाना महोबकंठ क्षेत्र में बालू का अवैध खनन जारी है। धसान नदी से बालू का अवैध खनन कर वन क्षेत्र की भूमि से ट्रैक्टर ट्राली निकाले जाने का विरोध करने पर बालू माफियाओं ने वन कर्मचारियों को ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी। पीड़ित कर्मचारियों ने मामले की तहरीर थाने में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
गौरतलब है कि शासन द्वारा बारिश के मौसम में बालू खनन पर रोक लगाई गई है लेकिन बालू माफिया चोरी छिपे दिन रात बालू का अवैध खनन कर रहे हैं। दिन रात काशीपुरा वन क्षेत्र की भूमि से बालू का अवैध खनन कर ट्रैक्टर ट्राली निकाली जा रही है। रविवार को वन क्षेत्र से बालू भरे ट्रैक्टर निकाले जाने का ड्यूटी पर तैनात वनकर्मियों ने विरोध किया। जिस पर बालू माफियाओं ने कर्मचारियों को बालू भरे वाहन रोकने पर ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी दी। जिससे नाराज कर्मचारियों ने उच्चाधिकारियों केा मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन

पीड़ित मुस्ताक व अन्य वन कर्मचारियों ने घटना की तहरीर थाना महोबकंठ में सौंप दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर वन विभाग के रेंजर पनवाड़ी हरीसिंह का कहना है कि बालू खनन कर ट्रैक्टरोें को किसी भी कीमत पर निकलने नहीं दिया जाएगा। वह स्वयं दिन व रात में कर्मचारियाें के साथ गश्त करते है।
विज्ञापन

इंसेट
छापामारी में बालू के तीन डंप सीज
कुलपहाड़ महोबा। उपजिलाधिकारी कुलपहाड़ चंद्रशेखर के आदेश पर नायब तहसीलदार लखनलाल राजपूत ने अजनर थाने के ग्राम बघौरा में छापा मारा। जहां भारी मात्रा में तीन स्थानों पर डंप की बालू पकड़ी गई। सूचना पर पहुंची खनिज विभाग की टीम ने तीनों डंप में एकत्र की गई 400 घनमीटर बालू सीज कर दी। रात में की गई छापामार कार्रवाई से माफियाओं में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने बयान में बताया कि मध्यप्रदेश से बालू लाकर डंप की जाती है। रात में ही ट्रैक्टरों में भरकर बालू बेंच दी जाती है। तहसीलदार ने बताया कि छापामारी की सूचना माफियाओं को देने वाले बाइक सवार दो संदिग्ध व्यक्तियों को पुलिस को सौंपा गया है ताकि बालू डंप करने वाले पकड़ में आ सके।
बालू माफियाओं ने वनकर्मियों
को दी ट्रैक्टर चढ़ाने की धमकी
अवैध बालू खनन कर वन क्षेत्र से वाहन निकाल रहे माफिया
कर्मचारियों ने थाना महोबकंठ में सौंपी घटना की तहरीर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें