फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। किसान की भूमि के फर्जी कागजात तैयार कर धोखाधड़ी करके एचडीएफसी बैंक से 6 लाख रुपये का कर्ज लिए जाने के मामले में न्यायालय के आदेश पर तत्कालीन बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच कोतवाली के एसआई हरीराम सिंह को सौंपी गई है। मुकदमा दर्ज होने से बैंक मैनेजर व दलालों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के थाना लवकुश नगर के ग्राम भिटरिया निवासी गोवर्धन पुत्र रामाधार पाल की कृषि योग्य भूमि है। 21 जुलाई 2015 को दलालों ने धोखाधड़ी करके भूमि के फर्जी कागजात तैयार करा लिए। इसके बाद तत्कालीन बैंक प्रबंधक से साठगांठ कर 6 लाख रुपये का कर्ज ले लिया। जब किसान को उसकी भूमि से कर्ज की जानकारी हुई तो उसने बैंक पहुंच जानकारी की। हकीकत उजागर होने पर पीड़ित ने पुलिस व उच्चाधिकारियों को लिखा पढ़ी करके कार्रवाई की मांग की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं हुआ। तब पीड़ित ने धारा 156 (3) के तहत न्यायालय में वाद दायर किया।
कोर्ट के आदेश पर बुधवार को शहर कोतवाली में एचडीएफसी बैंक के तत्कालीन मैनेजर आशीष पांडे, सज्जन सिंह निवासी छतरपुर व शंकर अहिरवार निवासी बमीठा छतरपुर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की विवेचना कराई जा रही है। जल्द ही जांच रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें