खन्ना (महोबा)। थाना खन्ना के ग्राम कहरा में एक युवती ने खुद को कमरे में बंदकर आग लगा ली। मकान से धुआं उठता देख पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर उसे
बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो गई। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।
ग्राम कहरा निवासी रेखा (19) पुत्री लालू शनिवार को घर पर अकेली थी। जबकि परिजन दूसरे मकान में निर्माण कार्य देखने गए थे। तभी रेखा ने खुद को कमरे के अंदर बंदकर कुंडी लगा ली और शरीर पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। पड़ोसियों ने जब मकान से धुआं निकलता देखा तो परिजनों को सूचना दी। ग्रामीणों और परिजनों ने दरवाजे तोड़कर युवती को बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों ने बताया कि घर पर किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ। थानाध्यक्ष खन्ना अनिल कुमार सिंह का कहना है कि युवती मानसिक इलाज ग्वालियर में चल रहा था। घटना की जांच कराई जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के कारण स्पष्ट हो सकेंगे।