फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की दीवार तोड़कर चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई के मोहल्ला मोचीपुरा में बुधवार की रात चोरों ने पक्के मकान की दीवार तोड़कर कमरे में रखी 45 हजार की नगदी समेत लाखों के सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय भीषण गर्मी के चलते परिजन मकान की छत पर गहरी नींद में सोते रहे। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल करते हुए शव के आधार पर एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
विज्ञापन

मोहल्ला मोचीपुरा निवासी मदन पुत्र रामशरण बुधवार रात खाना खाने के बाद गर्मी होने के चलते परिवार सहित छत पर चला गया। रात के समय जब परिजन गहरी नींद में सो गए तभी चोरों ने पक्के मकान की दीवार तोड़ दी और कमरे में प्रवेश कर गए। चोरों ने अटैची व बक्सों के ताले तोड़कर वहां रखी 45 हजार की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण समेत करीब तीन लाख रुपये कीमत का सामान चोरी कर लिया। गुरुवार सुबह जब परिजन जागे तो टूटी दीवार और सामान बिखरा देख हक्के-बक्के रह गए। घटना की सूचना तत्काल थाना कबरई पुलिस को दी गई। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। परिजनों ने मोहल्ले के ही एक युवक पर चोरी की घटना को अंजाम देने की आशंका जताई है। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इस चोरी से लोग भयभीत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें