फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजे बंद न करने पर बरसाएं लाठी-डंडे, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अजनर (महोबा)। थाना क्षेत्र के ग्राम धवर्रा में एक शादी समारोह में बज रहे डीजे को बंद न करने पर गांव के चार लोगों ने जमकर उपद्रव मचाया और मारपीट कर दो लोगों को घायल कर दिया। जिससे शादी घर में भगदड़ मच गई। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया। जहां से उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

ग्राम धवर्रा में शनिवार की रात को हेमंत पुत्र नत्थू की शादी समारोह के दौरान घर पर खानपान चल रहा था। साथ ही डीजे बज रहा था। इसी बीच गांव का ही कल्लू अपने भाई भोले, शंकर और पुष्पेंद्र के साथ विवाह स्थल पर पहुंच गया और डीजे बंद करने के लिए कहा लेकिन महेंद्र ने डीजे बंद करने से मना कर दिया। इससे नाराज चारों लोगों ने महेंद्र (16) पुत्र किशोरी पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आए मुन्ना पर भी प्रहार किया। जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जैतपुर ले जाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल भेज दिया। महेंद्र के सिर पर गंभीर चोटें आईं। घटना बाद हमलाकर फरार हो गए। घायल महेंद्र के बाबा खेमचंद्र ने थाना अजनर में चारों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें