फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से सामूहिक दुष्कर्म में तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को सुनसान स्थान पर ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म का शिकार बनाने के मामले में कोर्ट के आदेश पर शुक्रवार को तीन लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला को तीन युवक 16 मार्च को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। किड़ारी रेलवे फाटक के समीप सुनसान स्थान पर तीनों युवकों ने महिला से दुष्कर्म किया। परिजनों व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने घर पहुंचकर परिजनों को घटना बताई। तब परिजनों ने पीड़िता के साथ शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी, लेकिन पुलिस ने जांच की बात कहते हुए टहला दिया। कार्रवाई न होने पर पीड़िता ने न्यायालय में 156 (3) के तहत वाद दायर किया। शुक्रवार को कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने बृजेंद्र सिंह उर्फ सौरभ निवासी ग्राम कोहनिया थाना महोबकंठ व दो अज्ञात युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना एसआई ध्यान सिंह चौहान को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें