महोबा। कस्बा श्रीनगर में एक किशोर ने खेल-खेल में फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां से डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।
कस्बा श्रीनगर निवासी अजय (12) पुत्र इंदल बुधवार की सुबह घर के कमरे में खेल रहा था। तभी उसने खेल-खेल में रस्सी अपने हाथ में बांध ली और गले में फंदा बनाकर लकड़ी की कुर्सी में लटक गया। इससे रस्सी का फंदा गले में कस गया। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और गले में पड़ी रस्सी हटाकर इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया है।