फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 लाख रुपये की स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। देहात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार रात माल गोदाम के पास से स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से 450 ग्राम स्मैक बरामद हुई है। पुलिस का कहना है कि इसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये है। कन्नौज, फर्रुखाबाद, सीतापुर और उन्नाव में स्मैक की सप्लाई करने की बात तस्कर ने स्वीकार की है।
विज्ञापन

कोतवाल महेश चंद्र पांडेय को सूचना मिली कि रेलवे स्टेशन से माल गोदाम जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध युवक मौजूद है। उसके पास नशीला पदार्थ होने की जानकारी भी पुलिस को मिली। इस पर कोतवाल ने दो टीमें बनाईं और मौके पर पहुंच गए। पुलिस को देखकर युवक ने भागने का प्रयास किया तो उसे दबोच लिया। युवक ने अपना नाम राजेश पुत्र शिवशंकर निवासी नवाबगंज थाना सांडी बताया। सीओ सिटी विजय कुमार राना ने बताया कि राजेश को बुधवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह जिले में कस्बों में भी स्मैक की सप्लाई करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें