फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ में रस्सी से फांसी पर झ़ुलता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। थाना कबरई के ग्राम बीला उत्तर में एक युवक ने पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन



ग्राम बीला उत्तर निवासी देवेंद्र उर्फ देवकीनंदन (20) पुत्र बलराम यादव मानसिक रोगी था। बुधवार की सुबह उसका शव जूनियर हाईस्कूल के समीप लगे पेड़ पर रस्सी के फंदे में झूलता मिला। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के परिजनों ने बताया कि देवेंद्र विक्षिप्त था। उपचार कराने पर भी आराम नहीं मिला। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें