फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाने से दो मासूम बच्चों समेत पांच की बिगड़ी हालत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। अलग अलग स्थानों पर जहर खाने से दो मासूम बच्चों समेत पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार बताया जा रहा है। खेल खेल में दो मासूम बच्चों के जहर खाने से परिजनों में कोहराम मच गया।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बम्हौरीकलां निवासी संतराम का चार वर्षीय पुत्र सोम व परिवार के भरत की साढ़े तीन साल की पुत्री देवांशी घर के आंगन में खेल रहीं थी। तभी खेल खेल में पास में रखी चूहा मारने वाली जहरीली दवा दोनों ने खा ली। हालत बिगड़ने पर रिश्तेदार प्रेम (18) पुत्री भूपेंद्र ने भी जहरीला पाउडर चखकर देखा तो उसकी भी हालत बिगड़ गई। तब परिजन आनन फानन में तीनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद तीनों की हालत में सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में कोतवाली चरखारी के ग्राम सूपा निवासी रामपाल (36) पुत्र रघुनाथ ने किसी बात से नाराज होकर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक ने जहर खाने की बात परिजनों को बताई। इसी तरह कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छिकहरा निवासी लवकुश (12) पुत्र भगत सिंह ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जहर खाने से दो मासूम बच्चों समेत पांच की बिगड़ी हालत
- सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें