फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार छूने से हार्वेस्टर मशीन के हेल्पर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भरवारा (महोबा)। कोतवाली कुलपहाड़ के ग्राम द्वासी में उर्द फसल की मढ़ाई के लिए खेत पर लगी हार्वेस्टर मशीन में हाईटेंशन लाइन का तार छूने से मशीन में खड़े हेल्पर की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से आसपास मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि रबी व खरीफ फसल के दौरान दर्जनों की संख्या में हार्वेस्टर मशीन जिले में आती है। 500 रुपये प्रति बीघा के हिसाब से हार्वेस्टर मशीन खेत में पकी खड़ी फसल की मड़ाई करती है। सोमवार को ग्राम द्वासी में एक किसान के खेत में हार्वेस्टर मशीन से उर्द फसल की कटाई चल रही थी। चालक ईशान मशीन चला रहा था जबकि उत्तराखंड के सितारगंज निवासी हेल्पर दानिश 22 मशीन के पीछे के हिस्से में खड़ा था। तभी खेत के ऊपर से निकली हाईटेंशन लाइन का तार दानिश को छू गया। जिससे उसमें दौड़ रहे करंट की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया और नीचे गिर गया। घटना देखकर चालक ने मशीन से कूदकर अपनी जान बचाई। आनन फानन में दानिश को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पनवाड़ी ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एक वर्ष पहले भी ग्राम द्वासी में खेत के ऊपर से निकली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई थी। घटना के बाद से आसपास के किसानों में भय का माहौल है।
विज्ञापन

हाईटेंशन लाइन का तार छूने से हार्वेस्टर मशीन के हेल्पर की मौत
- खेत में उर्द की मढ़ाई करते समय हुई घटना
- खेतों के ऊपर झूल रहे जर्जर विद्युत तारों से हो रही घटनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें