प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के मौके पर आगरा जिला कारागार में निरुद्ध 11 बंदियों को सोमवार को रिहा किया गया। यह सजा की अवधि पूरी होने के बावजूद जुर्माना न भर पाने के कारण बंद थे।
बंदियों की जुर्माना राशि 30,670 रुपये भारत विकास परिषद नवोदय की ओर से अदा की गई। बंदियों में अभय, उदयवीर, शिव कुमार, राज, योगेश, विश्वजीत, विकास राणा, मोनू, मोनू उर्फ मोटा, नीशू और रवि हैं। जुर्माना न अदा करने के कारण किसी ने पांच दिन तो किसी ने 80 दिन तक की सजा काटी।
इस दौरान संस्था के अध्यक्ष विजय अग्रवाल, कु़लभूषण गुप्ता, प्रदीप अग्रवाल, उमेश बाबू अग्रवाल, डा. लवकुश मिश्र, गौरव बंसल, वैभव गर्ग, दीपिका मित्तल, संजीव अग्रवाल, राजीव गोयल, अमित अग्रवाल, पार्थ अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, जेलर संजीव कुमार सिंह, अजय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।