महोबा। मारपीट की अलग अलग घटनाओं में दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमौरा निवासी लखनलाल पुत्र गोरेलाल का जानवर बांधने को लेकर पड़ोसी से विवाद हो गया। पड़ोसी उत्तम द्वारा गाली गलौज करने का विरोध करने पर उसने मारपीट कर दी। जिससे लखनलाल गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी का मुकदमा उत्तम के खिलाफ दर्ज किया है। इसी तरह शहर के मोहल्ला मगरियापुरा निवासी अकबरी बेगम पत्नी स्व. अब्दुल रसीद मंगलवार की सुबह पंपिंग सेट लगाकर पानी भर रही थी। तभी मुकेश पुरवार ने पाइप के ऊपर से बाइक निकाल दी। जिसका महिला ने विरोध किया। इस पर मुकेश ने महिला की मारपीट कर दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दबंगों ने महिला समेत दो लोगों को पीटा