फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में चटके लाठी डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी भरने के विवाद में दो पक्षों में चटके लाठी डंडे, चार घायल
विज्ञापन

श्रीनगर (महोबा)। थाना श्रीनगर के ग्राम अतरारमाफ में सरकारी हैंडपंप में भरने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। लाठी डंडे चटकने से दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सभी घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र श्रीनगर भेजा गया है।
विज्ञापन

ग्राम अतरारमाफ निवासी तिजिया पत्नी रूप सिंह शुक्रवार को हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। तभी पड़ोस का ही दिलीप वहां आ गया और पहले पानी भरने की बात कहने लगा। विरोध करने पर दिलीप ने गालीगलौज शुरू कर दी। जिससे विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर आ गए। मारपीट होने से एक पक्ष से तिजिया, मन्नी व गायत्री जबकि दूसरे पक्ष से दिलीप घायल हुआ है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाना श्रीनगर में तहरीर सौंपी। तिजिया की तहरीर पर पुलिस ने दिलीप, रघुवीर, हीराबाई व अंजना और दिलीप की तहरीर पर मन्नी, गायत्री, पार्वती व राजू के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया गया है। घायलों को डाक्टरी परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर सीओ जटाशंकर राव ने घटनास्थल पहुंच जांच पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें