फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी से गैंगरेप के तीन आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
पनवाड़ी (महोबा)। थाना पनवाड़ी के एक गांव में खेत से घर लौट रही किशोरी को अगवा कर चार युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने के मामले में पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जबकि एक अन्य आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है। घटना के बाद से पीड़ित किशोरी और परिजन दहशत में हैं।
12 फरवरी को थाना पनवाड़ी के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी परिजनों के साथ खेतों पर काम करने गई थी। शाम को लौटते समय रास्ते में चार युवक उसे एकांत स्थान पर ले गए थे। जहां सभी ने किशोरी से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। सीओ सदर जितेंद्र दुबे ने घटनास्थल का मुआयना करते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष पनवाड़ी अभिमन्यु यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। बुधवार की देर रात तक पुलिस ने आरोपियों के ठिकानों पर दबिश दी। जहां से पुलिस ने कौशल किशोर निवासी कौनिया, अंकित व केशकुमार निवासी ब्यारजो को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी पुष्पेंद्र राजपूत की तलाश की जा रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजा गया है। जल्द ही चौथे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें