फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवाई फायरिंग से बालू घाट में मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर महोबा। थाना श्रीनगर के ग्राम डिगरिया घाट में शुक्रवार की रात को भूमाफियाओं द्वारा अवैध तरीके से ट्रैक्टरों में बालू भरने पर ठेकेदार के गुर्गों ने बालू घाट पर पहुंचकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। जिससे घाट में भगदड़ मच गई और बालू भर रहे ग्रामीणों ने इधर उधर छिपकर जान बचाई।
शुक्रवार की रात को डिगरिया घाट में बालू माफियाओं द्वारा अवैध तरीके से बालू ट्रैक्टरों में भरी जा रही थी। कई ट्रैक्टर भरकर चले गए थे। कुछ ट्रैक्टर चालक और ग्रामीण रात में एक बजे ग्राम डिगरिया में शंकर जी मंदिर के घाट के पास बालू भर रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर ठेकेदार के गुर्गें चार पहिया वाहन में असलहे लेकर पहुंच गए और ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की। जिससे घाट में भगदड़ मच गई। गोलियों की तड़तड़ाहट सुनकर लोग जान बचाकर ट्रैक्टर छोड़कर इधर उधर छिप गए। हवाई फायरिंग के बाद बालू माफिया बुरी तरह भयभीत हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार के गुर्गों की गाड़ी जाने के बाद इधर उधर छिपे ग्रामीण धीरे धीरे घाट पहुंचे और अपने अपने ट्रैक्टर लेकर बिना बालू भरे भाग गए। आए दिन नदी घाटों में अवैध तरीके से किए जा रहे अवैध खनन पर हवाई फायरिंग की घटना के बाद रोक लग गई है। उधर थानाध्यक्ष श्रीनगर वीरप्रताप सिंह का कहना है कि हवाई फायरिंग की उन्हें कोई सूचना नहीं है और न ही किसी ने तहरीर दी है। तहरीर मिलने के बाद जांच कराकर कार्रवाई की जाएंगी।
हवाई फायरिंग से बालू घाट में मची भगदड़
-बालू भर रहे ग्रामीण ट्रैक्टर छोड़कर जान बचाकर भागे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें