फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव में ढ़ाई माह पहले घर में घुसकर महिला से छेड़खानी किए जाने के मामले में सोमवार को न्यायालय के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।
विज्ञापन

कोतवाली कुलपहाड़ के एक गांव निवासी महिला 24 जनवरी 2019 को घर पर अकेली थी। तीन लोग मकान में घुसकर महिला से छेड़खानी करने लगे। पीड़िता ने भागकर किसी तरह बाहर निकली और शोर शराबा मचाया, तब आरोपी भाग निकले। पीड़िता ने घटना की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में सौंपी लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस से न्याय न मिलने पर पीड़िता ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया और 156(3) के तहत वाद दायर किया। सोमवार को कोर्ट के आदेश पर सुनील कुमार पाठक निवासी कुर्राहा छतरपुर मध्यप्रदेश, उमाशंकर व गिरजानंदन के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीन लोगों के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें