फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने वनकमियों को पीटकर 16 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बदमाशों ने वनकर्मियों को पीटकर 16 हजार लूटे
विज्ञापन


महोबा।

पसवारा महोबा मार्ग पर गुरुवार की रात बदमाशों ने बाइक सवार दो वनकर्मियों को पीटकर 16 हजार की नगदी लूट ली। मारपीट के दौरान एक वनकर्मी के सिर व आंख में गंभीर चोट आई जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना कबरई के ग्राम मकरबई निवासी ज्ञानेंद्र पुत्र सुखलाल व ग्राम रतौली निवासी कामता वन विभाग में वाचर के पद पर तैनात है। गुरुवार की रात ज्ञानेंद्र अपने साथी कामता को बाइक से गांव रतौली छोड़ने जा रहा था।
विज्ञापन


तभी पसवारा मार्ग पर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने बाइक को रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में ज्ञानेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया तब बदमाश ज्ञानेंद्र की जेब में पड़ी 16 हजार रुपये की नगदी लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन


लुटे पिटे वनकर्मियों ने शहर कोतवाली पहुंच घटना की तहरीर सौंपी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। पीड़ित ज्ञानेंद्र ने बताया कि लेबर को पैसा बांटने के लिए वह रकम डाले था जिसे बदमाश लूट ले गए। कोतवाली प्रभारी पंकज पांडेय का कहना है कि मामला आपसी मारपीट का है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

-गंभीर हालत में एक घायल जिला अस्पताल में भर्ती
-पीड़ित ने कोतवाली में दी तहरीर, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें