महोबा। शहर के मोहल्ला रामनगर में उधार सामान न देने पर दबंग ने दुकानदार को पीटकर घायल कर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायल को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
मोहल्ला रामनगर निवासी हरीसिंह पुत्र रतीराम मोहल्ले में ही किराना की दुकान किए है। गुरुवार की शाम मोहल्ले का ही अरविंद तिवारी दुकान पहुंचा और उधार सामान देने की मांग करने लगा। विरोध करने पर जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, जिससे दुकानदार घायल हो गया। बाद में आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी अरविंद के खिलाफ मारपीट, धमकी व एससीएसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
उधार सामान न देने पर दुकानदार को पीटा