फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजल की रिकवरी किए जाने के विरोध में चालकों ने काटा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम डिपो महोबा के चालकों से अधिकारियों द्वारा मनमाने तरीके से डीजल की रिकवरी वसूल किए जाने के विरोध में रोडवेज चालकों ने रोडवेज परिसर में जमकर हंगामा काटा। बाद में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अभी तक अवैधानिक तरीके से की जा रही डीजल की रिकवरी पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
रोडवेज महोबा के कार्यशाला में तमाम गाड़ियों की मियाद खत्म होने के बाद भी उन्हें सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है जबकि तमाम गाड़ियां कंडम हो चुकी है। इसके बाद भी संविदाचालकों से पुरानी गाड़ियों को चलवाया जाता है। न चलाने पर संविदा समाप्त किए जाने की धमकी दी जाती है। नई गाड़ियां के सापेक्ष पुरानी गाडियां डीजल अधिक खाती है जबकि उनकी तुलना नई गाड़ियों से की जाती है और ज्यादा डीजल खाने वाली गाड़ियों के चालकों से अतिरिक्त डीजल खर्च किए जाने का आरोप लगाकर उनसे रिकवरी की जाती है। इस साल तीन दर्जन से ज्यादा पुरानी गाड़ी चलाने वाले चालकों से सात हजार से लेकर दस हजार तक की रिकवरी की गई। जिस पर मंगलवार को चालकों ने रोडवेज परिसर में जमकर हंगामा काटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बाद चालकों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि नई और पुरानी गाड़ियों का औसत एवरेज जैसा नहीं होता है जबकि विभाग नई गाड़ियों के एवरेज से पुरानी गाड़ियों के एवरेज की तुलना करता है और एवरेज में अंतर पाए जाने पर चालकों के वेतन से रिकवरी की जाती है। चालकों ने अवैधानिक रूप से की जा रही तेल की रिकवरी पर रोक लगाए जाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में दीपक कुमार, मोहम्मद इखलाक, मोहम्मद हुसैन, आकाश गुप्ता, शेख वहीद, फय्याज खां, गिरजेंद्र कुुमार, राजेश, फरीद, अब्दुल करीम, नरेंद्र सिंह गौतम, अब्दुल करीम सहित तमाम चालक शामिल रहें। रोडवेज के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी सुनील शर्मा का कहना है कि रोडवेज चालकों का करीब छह हजार रुपये बीमाराशि में काटा गया है। जिसे वह रिकवरी समझ रहे हैैं। थोड़ी बहुत ही रिकवरी वसूली गई है।
डीजल की रिकवरी के विरोध में चालकों ने काटा हंगामा
-रोडवेज चालकों ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर रिकवरी पर रोक लगाए जाने की उठाई मांग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें