फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोक के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। अधिकारियों की अनदेखी के चलते जिले में धड़ल्ले से अवैध खनन चल रहा है। बालू खनन पर रोक लगने के बाद भी दिनरात नदियों से खनन करके सैकड़ों गाड़ियां निकाली जा रही है। बावजूद इसके प्रशासनिक अधिकारी और खनिज विभाग के अधिकारी हाथ पर हाथ धरे बैठे हैं।
विज्ञापन

जिले में करीब एक दर्जन घाटों में बालू के पट्टे हुए थे। 30 जून से बालू पर रोक के बाद भी धड़ल्ले से नदियों में अवैध खनन चल रहा है। बराना घाट में दिनरात ट्रक और डंपर जेसीबी मशीनों से बालू का खनन कर रहे हैं। इतना ही नहीं बालू खनन पर रोक लगने के कारण रायल्टी न मिलने से ट्रक चालक बिना रायल्टी के बालू की सप्लाई कर रहे हैं। एक दिन में 500 से 600 ट्रक बालू बिना रायल्टी के बेची जा रही है और ट्रक सड़कों पर पुलिस की सांठगांठ के चलते दौड़ रहे है। खनिज विभाग के अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
बराना घाट में कई कई मशीनें बालू निकालकर ढेर लगाती है और ट्रक आते ही चंद मिनटों में बालू भरकर उनको चलता कर दिया जाता है। जिससे बालू घाट में दिनरात ट्रकों की आवाजाही चल रही है। जिला खनिज अधिकारी अंजनि कुमार का कहना है कि 30 जून से बालू घाटों पर रोक लगा दी गई। इसके बाद भी यदि कोई घाट चलता पाया गया तो पट्टाधारक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोक के बाद भी धड़ल्ले से चल रहा अवैध खनन
-ट्रक और डंपर चालक बिना रायल्टी के निकाल रहे वाहन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें