महोबा। पुलिस अधीक्षक सुधा सिंह ने शनिवार को आदर्श पुलिस चौकी भटीपुरा का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने आगामी पर्व को लेकर अपराध व अपराधियों पर पैनी नजर रखते हुए अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। अपर एसपी ने कोतवाली कुलपहाड़ का निरीक्षण कर अभिलेख चेक किए।
भटीपुरा चौकी के निरीक्षण में एसपी ने कर्मचारियों से वार्ता कर परिसर में विशेष साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए। कहा कि ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मी सतर्क रहें। लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। इसी तरह अपर पुलिस अधीक्षक आरके गौतम ने कोतवाली कुलपहाड़ का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित विवेचनाओं व एनसीआर के पुराने मामलों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। इसके बाद महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, बैरिक, मैस आदि को चेक किया। थाने पर मौजूद आरक्षियों से वार्ता कर ड्यूटी से संबंधी निर्देश दिए गए।