फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेनदेन के विवाद में दंपती ने खाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर/महोबा। थाना श्रीनगर के मुरानी गांव में पैसों के लेनदेन को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। नाराज पति ने जहर खा लिया। जानकारी होने पर पत्नी ने भी जहर खाकर जान देने की कोशिश की। दोनों को गंभीर हालत में परिजन छतरपुर ले गए हैं। इसी तरह अन्य स्थानों पर तीन लोगों ने जहर खाकर जान देने का प्रयास किया।
विज्ञापन

मुरानी गांव निवासी इंद्रपाल (32) पत्नी अंजू (28) के साथ माता-पिता से अलग रहता था। मंगलवार की सुबह पति ने रुपये की मांग की। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। इससे गुस्साएं पति ने घर पर रखा जहर खा लिया और हैंडपंप पर नहाने चला गया। पति के जहर खाने की जानकारी होने पर अंजू ने भी जहर खा लिया। दोनों की हालत बिगड़ने पर परिजन जिला अस्पताल लाए। जहां से उन्हें छतरपुर रेफर किया गया।
नकरा गांव निवासी चंदीलाल (65) ने सोमवार की देर शाम किसी बात से नाराज होकर घर पर जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लाए। इसी तरह बिलरही गांव निवासी छिद्दी (26) व मोहल्ला हवेली दरवाजा निवासी सोनी (35) ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें